Image

Advertisement

Tuesday, 30 January 2018

universe's smallest particle in hindi

hello दोस्तों,
                  ये तो सभी जानते होंगे,
                   परमाणु इलेक्ट्रान,प्रोटोन ,न्यूट्रॉन से बना होता है ये बेसिक तत्व है किन्तु क्या कोई यह बता सकता है कि इनके अलावा कौन-कौन से तत्व होते है तथा  ये तत्व किससे बने होते है आईये जानते है,


एक परमाणु के अंदर छः तत्व होते है जो निम्न है
1 इलेक्ट्रॉन
2 प्रोटोन
3 न्यूट्रॉन
ये बेसिक तत्व बने होते है तथा तीन अन्य तत्व है
4 पॉज़िट्रान
5 एंटीप्रोटोन
6 एंटीन्यूट्रॉन
ये कण बनते और नष्ट होते रहते है
 ये सभी तत्व क्वार्क्स से बने होते है क्वार्क्स भी छः प्रकार के होते है
up,down, charm, strange, top and bottom


सामान्यतः  इन क्वार्क्स पर चार्ज परिमाण 1/3 e होता है। अर्थात तीन क्वार्क्स को मिलाकर एक इलेक्ट्रान या प्रोटोन बनता है क्वांटम थ्योरी इन्ही पर वर्क करती है और वैज्ञानिक क्वांटम कम्प्यूटर बनाने का प्रयास कर रहे है यह कंप्यूटर हमारे नार्मल कंप्यूटर से 10000000(1करोड़ गुना) तेज़ होगा ओऱ सुपर कंप्यूटर से 1000 गुना।

क्या आप सोच सकते है कि ये क्वार्क किससे बने होंगे क्यों कि यह अत्यंत छोटी राशि है

चलिए अब हम आपको ले चलते है ब्रह्माण्ड के सबसे छोटे पार्टिकल की ओर जो कि अब तक खोजा जा सका है  वह कण है स्ट्रिंग



वैसे तो हम स्ट्रिंग को देख नहीं सकते क्यों कि यह अत्यंत सूक्ष्म है लेकिन वैज्ञानिको ने (सुपर कंप्यूटर के से ) अंदाजा लगाया है की यह कैसा दिखाता होगा
चुकि हम इंसान है हम जिज्ञासु है अतः हमने स्ट्रिंग को भी तोड़ने की कोशिश की किन्तु हमें उसमे अभी तक सफलता नहीं मिली है किंतु हमने एक बड़ा प्रयोग किया (चूकि यह प्रयोग अभी तक बिवादित है ) उस प्रयोग में हमें एक कण प्राप्त हुआ जिसका नाम है गॉड पार्टिकल। 
किन्तु विवाद के कारण यह प्रयोग अभी तक मान्य नहीं है अतः अभी तक का सबसे छोटा कण है स्ट्रिंग

आप बताइये क्या स्ट्रिंग को तोडा जा सकता है।
यह पोस्ट आपको कैसा लगा और इस बारे में आप क्या सोचते है कमेंट के द्वारा बताये
this post is powered by your trusted friend



Saturday, 9 September 2017

अष्टधातु दरवाजा

अलाउद्दीन खिजली ने जब चित्तोड़ की महारानी पद्मनी को देखा,तो वह उन पर मोहित हो गया और उन्हें हासिल करने के लिए उसने चित्तोड़ पर हमला कर दिया। परंतु महारानी पद्मनी ने 25 अगस्त 1303 अपनी दासियो के साथ जोहर कर लिया। जब अलाउद्दीन विजय प्राप्त करके महल में आया तो उसे मिली सिर्फ राख। इसके बाद गुस्से में आग-बबूला अलाउद्दीन ने मेवाड़ के इलाके में मार-काट व लूट-पाट मचा दी।
इसी दौरान वह चित्तौड़ग़ढ़ किले से बेशकीमती अष्टधातु गेट उखाड़ कर ले गया,और दिल्ली के किले में ले-जाकर लगा दिया।
भरतपुर किले में लगा हुआ अष्टधातु गेट सुरक्षा जाली सहित 

इतिहासकारो के अनुसार सन 1765 में भरतपुर के महाराज जवाहर सिंह ने अपने पिता महाराज सूरजमल की मृत्यु का बदला लेने के लिए दिल्ली के शासक नजीबुद्दौला पर आक्रमण कर दिया। जब उन्हें चित्तोड़ के अपमान व गेट के बारे में जानकारी हुई,तो वे अष्टधातु का दरवाजा भी उखाड़कर अपने साथ भरतपुर ले आये।वहाँ से उन्होंने चित्तौड़ सन्देश भेजा कि चाहे तो वे अपनी अपनी राजपूती शान के प्रतीक दरवाजे को ले जा सकते है।  परंतु वहाँ से इसे कोई लेने नहीं आया। तो उन्होंने यह दरवाजा भरतपुर किले के उत्तरी भाग में लगवा दिया । 
ये दरवाजा आज भी वीरो की बहादुरी व जिंदादिली की दासता वयाँ कर रहा है । 



20 टन भारी है अष्टधातु दरवाजा 
यह दरवाजा करीब 20 टन वजन का है। इसमे करीब छः टन की मात्रा में अष्टधातु लगी हुई है चूँकि अष्टधातु में सोना भी शामिल होता है। इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए पुरातत्व विभाग ने लोहे की सुरक्षा जाली लगा रखी है। 


क्या है अष्टधातु 
अष्टधातु आठ धातुओ का संप्रदाय है यह हीरों से भी महँगी है। 
प्राचीन ग्रंथो के अनुसार-
स्वर्ण रूप्यं ताम्रं  रंग यशदमेव च।
शीसं लौहं रसश्चेति धातवोऽष्टौ प्रकीर्तिता: 
अर्थात 
जिसमे सोना,चाँदी,तांबा,राँगा,जस्ता,सीसा,लोहा तथा पारा होता है,अष्टधातु कहलाता है। 
सोना मिले होने के कारण इसका रंग काला नहीं पड़ता और यह हजारो सालो तक सुरक्षित रहता है । 


Friday, 24 March 2017

Do you know this about excel

एक्सल शीट की आखरी 'रो 'में पहुचने में कितना समय लगेगा





हॉब्स ने एक दिन यह जानने का निश्चय किया कि आखिर कितनी देर में एक्सल की स्प्रेडशीट के आखिरी रो में पंहुचा जा सकता है?
हॉब्स ने एक ही डायरेक्शन में कीबोर्ड की डाउन एरो-की को लगातार दबाये रखा। आखिरकार 10,48,576 रो को पार करते हुए 9.5 घंटे में वे अंतिम रो तक पहुच गए|
और इसी प्रकार एक्सेल शीट में  XFD तक पंक्तियाँ होती है 

Wednesday, 22 March 2017

Top Ten CEO Of World

 दुनिया के टॉप 10 सीईओ में से 9 एमबीए नहीं है 


1. लार्स रिबेन सँरेंसेन 

    From-डेनमार्क
कंपनी-नॉरडिस्क(हेल्थ केयर)
एमबीए-नहीं

2. मार्टिन सॉरेल 



  From-यू के
कंपनी-डब्ल्यूपीपी
एमबीए-हाँ


3. पाब्लो आइला 
  From-स्पेन
कंपनी-इंडीटेक्स
एमबीए-नहीं


4. हर्बर्ट हेनर 



  From-जर्मनी
कंपनी-एडिडास (कंज्यूमर गुड्स)
एमबीए-नहीं


5. रॉबर्टो एगिडियो 

  From-ब्राजील
कंपनी-यूनिबेनको (फायनेंसियल सर्विस)
एमबीए-नहीं


6. जेन-शुन हुआंग 
  From-यू एस
कंपनी-एनवीडिया इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी
एमबीए-नहीं

7. बर्नाड अर्नाल्ड 
  From-फ़्रांस
कंपनी-एलवीएमएच(कंज्यूमर गुड्स)
एमबीए-नहीं

8 एल्मार डीजेन्हार्ट 
  From-जर्मनी
कंपनी-कॉन्टीनेंटल ऑटोमोबाइल
एमबीए-नहीं

9. बेनाट पोटियर 
  From-फ़्रांस
कंपनी-एयर लिक्विड मटेरियल्स
एमबीए-नहीं

10. जेक्स एशेनब्राइंच 
 From-वैलियो
कंपनी-ओटोमोबाइल
एमबीए-नहीं







सीईओ पर ज्यादा भरोसा हम करते है
चुनिंदा देशो में सीईओ पर भरोसे का प्रतिशत

भारत-70
ब्राजील-48
चीन-44
स्पेन-40
यूएसए-38
रूस-34
यूके-28
इटली-28
जर्मनी-28
आयरलैंड-27
ऑस्ट्रेलिया-26
कनाडा-25
द. कोरिया-24
फ़्रांस-23




2016 की तुलना में 2017 में सीईओ की संख्या की 12 प्रतिशत कमी है

Thursday, 26 January 2017

happy republic day

hey friends,
                   Happy republic day

Wednesday, 25 January 2017

Animals के बारे में 20 ऐसी बाते जो आप जरूर जानना चाहेगे

हाय दोस्तों ,
                आज हम आपको कुछ Animals के बारे में कुछ ऐसी बाते बताते है ,जो आप जरूर जानना चाहेगे।



  1. गाय के चार अमाशय होते है ,भोजन को चबाकर निगलने के बाद ये पुनः चारे को मुहु में लाकर चबाती है। जिससे उसके मुहु में झाग बनते है।

  2. मधुमख्खी एक पौंड शहद बनाने के लिए छः पौंड परागकण का प्रयोग कराती है। शहद उसकी लार होता है।

  3. शेर दिन में बीस घण्टे सोता है शाम को शिकार पर जाते समय दो -तीन बार किसी पत्थर पर ऊपर नीचे जाते है तथा दहाड़ते है।  
  4. अधिकांश डॉग्स(dogs) अंध -दृष्टि दोषी होते है

   5.अफ्रीकी तोते अस्सी (80 वर्ष)वर्ष से अधिक जीने के लिए प्रसिद्व है। 
6. बिल्लियाँ(cat) दिन के सोलह(16 घंटे)घंटे सोने में व्यतीत करती है,वे जीवन का केवल 1/3 (एक -तिहाई ) समय ही जागती है | 
   7. कंगारू दौड़ नहीं सकता,वह अपनी शक्तिशाली टागो से चार से छः मीटर लंबी छलांग साठ किलोमीटर प्रति घंटे (60 km/h )की चाल से कूदता है। इसकी सबसे लंबी छलांग बारह मीटर रिकार्ड की गयी है। 
  8. दुनिया की सबसे बड़ी छिपकली कोमोडो ड्रेगन है । जब यह पैदा होती है तब यह तीन मीटर तक लंबी होती है इसकी अधिकतम लंबाई नो मीटर तक होती है । 
9. विश्व का सबसे जहरीला सांप मेरीना कोबरा पश्चिमी प्रशांत महासागर में पाया जाता है । 
10. शुतुरमुर्ग 2.7 मीटर तक ऊँचा हो सकता है। 
11. ब्लू व्हेल संसार का सबसे बड़ा जीवित प्राणी है यह 300  तक लंबी होती है व इसका वजन 200 मीट्रिक टन हो सकता है। 
12. हाथी सबसे बड़ा स्थलीय जंतु है | इसके घुटना नहीं होता अतः यह कूद नहीं सकता | 
13. चीता सबसे तेज दौड़ने वाला जंतु है, यह लगभग 110 km /h की गति से दौड़ सकता है | 
14. ज़िराफ संसार का सबसे ऊँचा जंतु है | यह 3.5 मीटर ऊँचा हो सकता है यह बोल नहीं सकता | 
15. स्लाथ संसार का सबसे सुस्त जंतु है | यह इतना सुस्त है कि एक पत्ता खाने में यह कई हफ्ते लगा देता है । 
16. हमिंग  बर्ड संसार का सबसे छोटा पंछी है | इसकी लंबाई 5 cm होती है 
17. स्विफ्ट सबसे तेज उड़ने वाला पंछी है। यह हवा में दो से तीन वर्ष तक रह सकता है | 
18. गोरिल्ला सबसे बड़ा लंगूर है। 
19.  कछुआ संसार का सबसे अधिक जीवित रहने वाला प्राणी है 
20. हरिअल ऐसा पंछी है,जो कभी जमीन पर पैर नहीं रखता है |






तो दोस्तों केसी लगी जानकारी comment के द्वारा बताए 

Sunday, 15 January 2017

light pollution के बारे में ऐसा जो आप जरूर जानना चाहेगे

प्रकाश प्रदूषण (light pollution)
इंसान हर रोज कुछ न कुछ कार्य करता है,और उन कार्यो में जाने-अनजाने में गलती भी करता है, प्रदूषण उसी गलती में से एक है। इसे हिंदी में हम  अतिचार भी कहते है| प्रदूषण कई प्रकार के होते है|उनमे से प्रमुख निम्न है- 
  • बायु प्रदूषण 
  • जल प्रदूषण 
  • मृदा प्रदूषण 
  • ध्वनि प्रदूषण 
  • प्रकाश प्रदूषण 
आज हम प्रकाश प्रदूषण के बारे में बात करेगे| प्रकाश प्रदूषण(light pollution) को हम हिंदी में प्रकाश अतिचार कहते है| इसे अंग्रेजी में फोटो पॉलुशन(photo pollution)  व लुमिनियस पॉलुशन (luminous pollution) भी कहते है| जैसा कि हम  सभी जानते है कि प्रकाश एक प्रकार की ऊर्जा है| यह फोटोनों से बना होता है|अतः ऐसे हम फोटो पॉलुशन कहते है| प्रकाश प्रदूषण कृत्रिम प्रकाश की अधिकता के कारण  होता है| जब हम  समय प्रकाश का अनावश्यक रूप से प्रयोग करते है,उसी कारण इसकी उत्तपति होती है।  हम कह सकते है  कि प्रकाश का प्रयोग चाहे वह घर के अंदर हो या बाहर उससे इसकी उत्तपति  होती है| 
effect of light pollution
एक बार जब में राजस्थान पत्रिका पढ़ रहा था|तब मुझे लाइट पॉलुशन  के बारे में पहली बार पता चला तब में इसके बारे में जानने के लिए और इसे देखने के लिए उत्सुक था |तब से में इसके बारे में काफी खोजा  फिर कुछ महीने बाद में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से घर लोट रहा था, तब मेने इसका प्रभाव देखा मेने एक किताब में पड़ा था की भारतीय शहर धीरे-धीरे इसकी चपेट में आ रहे है , और अगर जल्द ही जागरूक नहीं हुए तो वह दिन दूर नहीं की जब तारे दिखना बंद हो जाएगे| बही होगा जो अब बायु प्रदूषण या अन्य प्रदूषण के कारण हो रहा है इसका प्रभाब एक साथ नहीं होता । परंतु धीरे-धीरे यह रातो की नींद उड़ा ले जाता है 

LOS ANGELES शहर के 1994 में आये भूकंप से शहर की पूरी बिजली स्थिति चरमरा गयी. अपनी पीढ़ी के लोगों ने पहली बार घना आकाश और उसमें सितारों को देखा. उन्होंने डरकर आपातकाल नंबर पर फ़ोन कर आसमान में किसी रुपहले चीज़ के होने की आशंका जताई. दरअसल उन्होंने पहली बार यह दृश्य देखा था. वह कुछ और नहीं अपितु हमारी आकाश गंगा (MILKY WAY) थी और वह नभ में टिमटिमाते सितारे देख रहे थें
ऐसा हमारे साथ न हो अतः आइये अब हम इसके प्रभावो पर चर्चा करते है। 
  1. इसका तात्कालिक प्रभाब है ऊर्जा का ब्यय   लेकिन अन्य प्रभाब है |
  2. इससे खगोल विज्ञानं पर सीधा प्रभाव पड़ता है |
  3. इससे बच्चो को बचपन में माँ-बाप से मिलने वाली तारो की जो शिक्षा  है  वो नहीं नहीं मिल पाती है |
  4. इससे पशु-पक्षी दिग्भ्रमित हो जाते ही वे रात व दिन का सही अन्दाजा नहीं लगा पाते है, इससे हर साल लाखो प्रवाशी पक्षियों की मोत हो जाती है |
  5. हम सब जानते ही कि पेड़-पौधे फोटो सिंथेसिस की क्रिया में भोजन बनाते है,रात्रि में ये एक तत्व तैयार  करते है  "फाइटोक्रोम "लेकिन  मिलने वाली रोशनी यह प्रक्रिया बाधित होती है |
    6.यह मौसम पर सीधा प्रभाब नहीं डालता ,परंतु विधुत कोयले से बनती है, जिसे जलने  पर कार्बन डाई ऑक्साइड निकालता है ,और यह मौसम पर प्रभाब डालता है । 
    7.चूकि हम अंधकार से दूर रहने लगे है ,अतः यह मानव सरीर को बीमारियो का निवास बना रहा है, हमारे शरीर में मेलाटोनिन हार्मोन तभी बनता ही जब नेत्रो को अंधकार का संकेत मिले और यह हार्मोन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को प्रभावित करता है, व इस प्रदूषण से अनिद्रा भी आती है |
आईये  हम जानते है  कि इसके घातक प्रभावो से हम कैसे बचे 
  1. घर के अंदर 
  • जहा तक हो सके कृत्रिम प्रकाश का प्रयोग कम से कम करे, ज्यादातर LED का प्रयोग करे । 
  • सीढ़ी बाथरूम आदि में कम वाट की CFLया LED का प्रयोग करे| 
     2 . घरो के बाहर 

  • घरो से भर इसे रोकने के लिए हमें स्ट्रीट लाइट्स ऐसे  प्रयोग करना चाहिए| 
  • चुकि LEDसे प्रदूषण बहुत कम होता है ,अतः फैक्ट्रियो में रिफलेक्टर लगाकर LED से प्रकाश उस पर डालना चाहिए ,इससे प्रदूषण वहुत हद तक काम हो जाएगा 





तो दोस्तों कैसी लगी आपको ये जानकारी उम्मीद करता हू आपको पसंन्द आया होगा comment  के माध्यम से बताए |



आर्कमिडीज का सिध्दांत

दोस्तों,
न जाने कितनी बार हमने आर्कमिडीज का सिध्दांतपढ़ा है, पर फिर भी हम उसे भूल जाते है, इसलिए आज हम आपको आर्कमिडीज के सिध्दांत को याद करने का एक आसान और मजेदार तरीका बताते है.........

इसे में आर्कमिडीज का प्यार विषेयक सिध्दान्त कहता हूँ|


तो आइए जाने क्या है ये ?


इस सिद्धांत के अनुसार..........


जब  कोई लड़का किसी लड़की के प्यार में आधी या पूरी तरह से पड़ता है ,तो उसकी पढ़ाई -लिखाई व दिनचर्या में कमी होती है ,जो कि उस लड़की द्वारा दिखाई गई अदाओ के बराबर होती है |







असली सिदान्त .........


जब किसी पिंड को किसी द्रव में आधी या पूरी तरह से डुबोया जाता है ,तो  उस  पिंड के भार में कुछ कमी होती है, जो कि उस पिंड द्वारा हटाए गए पानी के आयतन के बराबर होती है |






तो दोस्तों कैसा लगा ये सिध्दान्त comment के माध्यम से बताइयेगा जरूर........